बेतुल
बैतूल के लल्ली चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दुकानदार ने खुद पर डाला पेट्रोल
मचा हड़कंप, कार्रवाई रुकी”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल शहर के लल्ली चौक पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची और एक दुकानदार ने विरोध में खुद पर पेट्रोल डाल लिया।नगर पालिका द्वारा पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन कई दुकानदारों ने अपने कब्जे नहीं हटाए। इसी के चलते दोपहर करीब 12 बजे नपा का अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा।
कार्रवाई शुरू होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान एक दुकानदार ने आक्रोश में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तुरंत रोक लिया।दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं और उन्हें जिस जगह शिफ्ट किया जा रहा है, वहां व्यापार चलाना बेहद मुश्किल होगा।घटना के बाद हालात को देखते हुए नगर पालिका ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी है और दुकानदारों की मांग पर उन्हें 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।




