पाकुड़

बाघमारा में युवक की हत्या से सनसनी, पूर्व वियाडा अध्यक्ष ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

Murder of youth in Baghmara creates sensation, former Viada president meets family and consoles them

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा क्षेत्र में दो दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर शुभम यादव की हत्या किए जाने से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर पूर्व वियाडा अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विजय कुमार झा ने इस मौके पर पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंताजनक हैं और इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। साथ ही उन्होंने कोयला चोरी और अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब झारखंड, बिहार का हिस्सा था, तब बाघमारा को 1985 में गांधी प्रखंड का दर्जा मिला था और यह क्षेत्र शांतिपूर्ण माना जाता था। लेकिन वर्तमान में यहां की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है, जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। झा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा है। जो लोग इसका विरोध करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और कोयला परिवहन खुलेआम हो रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है। उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button