मथुरा

गोकुल में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने को लेकर दो पक्ष भिड़े, तनाव

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। गोकुल में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद जातीय तनाव के हालात पैदा हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग थाना महावन पर पहुंच गए। पुलिस ने दो घायलों का मेडिकल कराया। देर शाम को दोनों पक्षों में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। गोकुल में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस गोकुल पहुंची। अनुसूचित जाति के कृष्णा कुमार श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए मंदिर पहुंचे, तभी मोनू ने उसे रोक लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें मोनू और कृष्णा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। यहां दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए। जातीय तनाव के हालात पैदा होने पर पुलिस ने कुछ लोगों को खदेड़ दिया। विवाद के तूल पकड़ने पर सीओ महावन श्वेता वर्मा भी पहुंच गई। इसके बाद महावन के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील कुमार और गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित ने भी दोनों पक्षों को समझाया। चार घंटे तक दोनों पक्षों के बीच चली वार्ता के बाद शाम को समझौता हो गया। हालांकि क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button