अमरोहा

अमरोहा पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस समारोह

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि और दो मिनट का मौन धारण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद और अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में अमर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। यह दिवस प्रतिवर्ष उन अमर शहीदों की याद में आयोजित किया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्ष 2024-2025 (एक वर्ष) के दौरान कर्तव्य पालन में शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत के बारे में अवगत कराया। शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी दी गई और दो मिनट का मौन धारण किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस उन सभी पुलिसकर्मियों को याद करने का दिन है, जो पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button