क्राइमहापुड़

ड्रोन की अफवाह में चोर समझकर लोगों ने मंदबुद्धि महिला को बेरहमी से पीटा

भीड़ ने महिला का सड़क पर जुलूस भी निकाला

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाया …
महिला की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ..
पुलिस जांच में जुटी ….

हापुड (यूपी) : यूपी के जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के खिचड़ा गांव में ड्रोन की अफवाह में देर रात सड़क पर अकेली जाती हुई एक मंदबुद्धि महिला को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी । ग्रामीण यहीं नहीं रुके , मंदबुद्धि महिला को चोर बोलते हुए भीड़ ने गांव में उसका जुलूस भी निकाला । महिला की पहचान होने के बाद भीड़ महिला को उसके अधमरे हालात में ही सड़क पर छोड़ कर चली गई । फिलहाल मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और पिटाई करने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा लिख कार्यवाही की बात कह रही है ।

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की देर रात ड्रोन आदि की अफवाहों को देखते हुए ग्रामीण पहरा दे रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध महिला ग्रामीणों को अकेली जाती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और पूछताछ करते हुए उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी । कुछ लोगो ने बताया कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, और रात में उड़ते ड्रोन को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जब रात के अंधेरे में महिला अकेले जाती दिखाई दी तो उसे पकड़कर पूछताछ की गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्र हो गई, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। गांव वालों ने महिला पर चोर होने होने का शक जताते हुए महिला की पिटाई करते हुए उसे पीटा और इसके बाद उसका गांव में जुलूस भी निकाला गया । कुछ ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की , तो पता चला कि वह गांव खिचरा की ही रहने वाली है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल पति से उसका विवाद होने के बाद से वह उससे कहीं अलग रह रही थी और रविवार की देर रात वह अपने पति से मिलने ही जा रही थी, लेकिन मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण भीड़ के सामने घबरा गई और कुछ भी बता नहीं पाई । जिससे भीड़ ने उसे चोर समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी ।

धौलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और उन्होंने बताया कि , महिला के साथ मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है । मामले में जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button