ललितपुर
बीजेपी तालबेहट मंडल कार्यकारणी का हुआ गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर तालबेहट। गुरूवार की देर रात भाजपा मंडल तालबेहट समेत जिले के समस्त बीजेपी मंडलों की सूची प्रदेश से जारी कर दी गई। बीजेपी जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत की प्रबल संस्तुति पर क्षेत्रीय संगठन ने नई कार्यकारिणी के गठन किया गया। कार्यकारिणी में दिवाकर चौबे, गजेन्द्र सौलंकी, बिहारीलाल कुशवाहा, किरन सेन,अमित गुप्ता और विजय सोनी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अजीत पस्तोर मोनू, सेवानिवृत शिक्षक रामकिशन राजपूत को महामंत्री पद की अहम जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा पार्षद छोटेलाल साहू को कोषाध्यक्ष, सतीश प्रजापति, रामू खटीक,मिनी जैन,इन्द्रमाला वर्मा,गोपाल सिंह,हरेन्द्र राजा को मंडल मंत्री,गौरव चौबे मीडिया , महेन्द्र सिंह बुन्देला सोशल मीडिया और विवेक रैकवार आईटी सेल मनोनीत किए गए। इसके अलावा मंडल कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त किए गए। सभी मनोनीत पदाधिकारियों समेत मंडल अध्यक्ष नीरज पटैरिया को जिलाध्यक्ष के आवास पर सम्मान करते हुए उन्हे शुभकानाएं दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार के अलावा पार्षद और बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

