भाजपा पाकुड़ जिला की बैठक संपन्न, 25 अप्रैल के महिला मोर्चा आक्रोश प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा
BJP Pakur district meeting concludes, discussions on preparations for the Mahila Morcha protest on April 25

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक राजापाड़ा राजवाड़ी में जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महगामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने कहा कि आगामी 25 अप्रैल को रांची में महिला मोर्चा के तत्वावधान में राज्यभर से हजारों महिलाएं आक्रोश प्रदर्शन में भाग लेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर महिलाओं के सम्मान के साथ अन्याय किया है। बैठक में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, जिला उपाध्यक्ष शर्मिला रजक, सुनील पहाड़िया, हिसाबी राय, जिला महामंत्री रूपेश भगत, कार्यालय मंत्री सुशील शाह, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा मीरा प्रवीण सिंह, दुर्गा मरांडी, अमृत पाण्डेय, त्रिलोचन दास, मोजेश टुडू, धर्मेंद्र त्रिवेदी, संजीव भगत, जीतू सिंह, सदीकुल आलम, मनीष दुबे, प्राची चौधरी, अनामिका कुमारी, मधु देवी, रश्मि भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।



