शामली
रेल हादसा: युवक गंभीर घायल, एक पैर कटा — मेरठ रेफर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। खंद्रावली रेलवे स्टेशन के समीप एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं।
घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

