नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के बीपीएन जूनियर हाई स्कूल में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब फिल्म आशिकी के प्रसिद्ध अभिनेता ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया।छात्रों ने हस्तनिर्मित कार्ड और पुष्प भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। अभिनेता ने बच्चों की प्रतिभाओं को नजदीक से देखा और कहा कि छोटे कस्बों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं, जरूरत है सही मंच और मार्गदर्शन की।

