अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोहियानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देशन में मंगलवार, को थाना लोहियानगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चिन्दौड़ी पुलिया के पास पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से कुल 3 किलो 120 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नाजिम पुत्र आबिद निवासी मोबीन नगर, फतेउल्लापुर रोड तथा फरमान पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी बिस्मिल्ला कॉलोनी, यामीन मस्जिद के पास, जमुनानगर थाना लोहियानगर, मेरठ के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना लोहियानगर में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, नवनीत चौधरी, अजब सिंह तथा कांस्टेबल गुड्डू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



