मथुरा

सोने की ईंट का लालच देकर ठगे 10 करोड़

छठवीं फेल ने लगाया 10 साल में सैकड़ों लोगों को चूना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सोने की ईंट के नाम पर देशभर में लोगों को ठगने वाले गिरोह का मथुरा कनेक्शन भी सामने आया है। डीग जिले में पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शकील नकली ईंटें तैयार कराने के लिए मथुरा जिले के एक सुनार के संपर्क में था।बार्डर क्षेत्र के गांवों के कई युवक भी उसके गिरोह से जुड़े हैं। राजस्थान पुलिस अब सुनार को पकड़ने के लिए से जांच तेज करने की तैयारी में है। पकड़ा गए छठवीं फेल सरगना 10 वर्ष में 10 करोड़ की ठगी कर चुका है। राजस्थान के डीग जिले के जुरहरा पुलिस ने पीतल की ईंटों को सोने की बताकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना शकील को गिरफ्तार किया है। उसने 10 वर्ष में 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया और करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की।पूछताछ में उसने बताया कि वह पीतल की ईंट को सोने जैसा बनवाने के लिए मथुरा के सुनार से संपर्क करता था। इन ईंटों को खास तरीके से तैयार कराया जाता। इससे वे असली सोने जैसी दिखें।आरोपित खुद को जेसीबी आपरेटर बताकर कहानी गढ़ता था कि खोदाई के दौरान उसे सोने की ईंटें मिली हैं। फिर सस्ते दाम का लालच देकर लोगों को फंसाता था। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में जाकर सैंपल दिखाते और सौदा पक्का कराते थे। राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश तक फैले इस नेटवर्क में हर सदस्य की भूमिका तय थी। कोई शिकार तलाशता तो कोई मौके पर जाकर डील फाइनल करता।प्रशिक्षु आरपीएस नरेश कुमार चनेजा ने बताया कि आरोपित पुलिस को घुमाने के लिए कई बातें झूठ भी बताते हैं। फिर भी उसके द्वारा बताए गए मथुरा के उस सुनार की भूमिका की भी जांच की जा सकती है, जिसने इन नकली ईंटों को तैयार किया। यदि उसकी संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई तय है। पकड़े गए सरगना ने ठगी के पैसों से आलीशान जिंदगी खड़ी की है। गांव में करोड़ों की आधुनिक कोठी, अलवर में प्लांट और लग्जरी सैलून इसका हिस्सा हैं। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button