झुंझुनू
देवनारायण योजना में 8 मेधावी छात्र छात्रों का चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुढागौड़जी। कस्बे में संचालित श्री देव एजुकेशन एकेडमी में देवनारायण योजना के तहत 8 बच्चों का चयन होने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान समारोह किया गया। संस्था के संचालक रामनिवास रावत चंवरा ने बताया कि संस्था द्वारा पहले ही सत्र में अल्प समय में छात्र छात्राओ की लग्न और अध्यापकों की मेहनत से 15 मे से 8 विद्यार्थियों का चयन करवाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देवनारायण योजना में चयन होने वाले विद्यार्थियों का कक्षा 6 से 12 वीं तक राजस्थान की उच्च प्रतिष्ठित विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा शिक्षा रहने खाने पीने से लेकर सम्पूर्ण सुविधाएं नि:शुल्क दी जाती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देव धाम चंवरा के गुरुजी रामनाथ लमोड़, जीकेप झुंझुनू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर,जीकेप गुढा ब्लॉक अध्यक्ष अध्यापक महावीर दौराता,देवसेना प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर, रवींद्र पब्लिक स्कूल के संचालक नरेन्द्र झाझड़िया,बाल भारती स्कूल के संचालक अजय पंवार माधोगढ, कोमेडियन दिलीप सर, राजेश पायलट किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश खटाणा किशोरपुरा,अशोक कुमार गुर्जर देव मेडिकल गुढ़ा सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रतिभाओ का सम्मान किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश योगी,प्रेम सिंह गुर्जर,मुकेश गुर्जर बुरली,राकेश गुर्जर,रिशाल सिंह,उम्मेद सिंह बॉयल,शीशराम धाबाई, सुरेश रावत,प्रकाश सिराधना,डिंपल देवी, पूर्ण मल, दिलीप मनकस, प्रकाश सैनी,राजेंद्र चौहान विणु बॉयल, संगीता मीणा, केशर देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे



