रामपुर शाहबाद
शाहबाद के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का साथ हो रहा धोखा: भारतीय किसान यूनियन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने मंडी में पहुंचकर गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद के मंडी समिति में बने गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि गेहूं को आढ़त से खरीदकर गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलिए मोटा मुनाफा कमा रहे है, जिससे किसानों का हक मारा जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों के साथ इसी तरह नाइंसाफी होती रही तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत केंद्र प्रभारियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, चौधरी सुनील कुमार, डॉ फूल सिंह, नरेंद्र यादव, राजवीर यादव, संजीव चौधरी, विकास यादव, तेजपाल सिंह, नवल किशोर, गुफरान खा, लालाराम, महावीर धनगर, जगतपाल सिंह, प्रेम सिंह, रामस्वरूप मौर्य आदि रहे।

