बाराबंकी

डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी

पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवाबगंज (बड़ागांव) बाराबंकी में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने की।
  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक बताया और कौशल विकास को आत्मनिर्भर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकते हैं उन्होंने  कौशल विकास के अंतर्गत “जूनियर टेक्निशियन – स्मार्ट एनर्जी मीटर” नए कोर्स एव पुस्तकालय का उद्घाटन  किया जिससे प्रशिक्षार्थी वहां पढ़कर अपने को और भी अच्छा बना सकेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्रधानाचार्य
 आशुतोष कुमार सिंह ने की और आईटीआई भ्रमण के दौरान बेहतर प्रशिक्षण के लिए सुझाव दिए। विशिष्ट अतिथियों में  गौरव सिंह,  सुनील कुमार सिंह एवं  अमन कुमार गुप्ता  संदीप श्रीवास्तव कार्यशक, मनोज कुमार वरिष्ठ अनुदेशक, सर्व चंद्र राय, आशुतोष प्रताप सिंह, श्रीमती अंकिता तिवारी, श्रीमती एकता लाल,  क्रांति कुमार वरिष्ठ सहायक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य महेश चन्द्र ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए और भी अधिक प्रयास करने की अपील की और सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षार्थियों को कौशल विकास के महत्व, तकनीकी शिक्षा के नए अवसरों तथा डिजिटल ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन अखिलेश वर्मा अनुदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button