रामपुर शाहबाद

रातभर चला चेकिंग का ताबड़तोड़ अभियान सात वाहन सीज 2.47 लाख का भारी जुर्माना

प्रशासन का सख्त संदेश,नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के सख्त निर्देशन में एवं एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीती रात 11:00 बजे से सुबह 5:30 बजे तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान 6 ट्रक/डंपर और 1 बस सहित कुल 7 वाहनों को सीज कर दिया गया। जांच में ओवरलोडिंग, टैक्स बकाया, एचएसआरपी नंबर प्लेट का अभाव, रिफ्लेक्टिव टेप की कमी और बिना परमिट संचालन जैसे गंभीर उल्लंघन सामने आए।कार्रवाई के तहत शाहाबाद मंडी क्षेत्र में 2 ट्रक/डंपर व 1 बस, पटवाई थाना में 2 वाहन तथा अजीतपुर चौकी में 2 वाहनों को सीज किया गया।इन सभी वाहनों पर कुल ₹2.47 लाख का जुर्माना ठोका गया है।अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़क पर नियमों की अनदेखी अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे सघन अभियान आगे भी लगातार जारी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button