हापुड़

जिलाधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा की निगरानी हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम में पहुंचकर परीक्षा

केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरो एवं क्लासरूम में सीटिंग प्लान की भी व्यवस्था का निरीक्षण किया

हापुड़ – जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के द्वारा जनपद में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कविता मीणा ने परीक्षा की निगरानी हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा को लेकर शासन द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उसका सभी संबंधित अधिकारी भली भांति निर्वहन करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएं। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की टीम गठित कर तैनाती करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button