हापुड़
जनपद में 2027 की जनगणना को लेकर दी जा रही ट्रेनिंग की जिलाधिकारी कविता मीणा ने ली जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – जिलाधिकारी कविता मीना के द्वारा आगामी जनगणना 2027 की तैयारी हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी जा रही जनगणना ट्रेनिंग की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी कविता मीणा ने ट्रेनिंग में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा कि आगामी 2027 में होने वाली जनगणना बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप सभी लोग जनगणना की सभी बारीकियां की जानकारी सही प्रकार से प्राप्त करें जिससे जनगणना 2027 के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो।



