बोकारो

पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है: विनय कपूर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत के वन/बी मार्केट में बुधवार को पंच सूत्रा फाउंडेशन द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन एवं आजीविका विषयक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष बिनय कपूर पहुंचे। उन्हें पौधा,पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। पंच सूत्रा फाउंडेशन कार्यालय व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र विनय कपूर एवं विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित विकास को अपनाना समय की आवश्यकता है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गुलाब चंद्र, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, बचपन प्ले स्कूल के प्रिंसिपल बृजनंदन सिंह, मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, मुखिया सोनाराम मुर्मू, झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, मोहम्मद मंजूर, कांग्रेस नेता फिरोज खान, सरफरोश खान, निशांत चंद, लालदीप सोरेन, गुलाब मंडल, संतोष प्रजापति, बाबूचंद मांझी सहित जागृति कंप्यूटर सेंटर के सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button