विवाह समारोह में रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल…
हापुड़ में युवक थूक लगाकर बनाता दिखा तंदूरी रोटी, बारातियों को परोसी गई थूक लगी रोटी, रसोइया की तलाश में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी ) – हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव मुक्तेश्वरा में शादी समारोह में रोटी पर थूक लगाकर रोटी बनाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शादी में आए किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाह समारोह के लोगों को पता लगने पर शिकायत लेकर बाबूगढ़ थाने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार , हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान रोटी पर थूक लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक तंदूर में बनाई जा रही रोटियों पर कथित तौर पर थूक लगाकर उन्हें बना रहा है । बताया जा रहा है कि यही रोटियां बाद में बारातियों को परोसी गईं। वीडियो के सामने आने के बाद विवाह समारोह के स्थानीय लोगों और बारातियों में गहरा आक्रोश देखने को मिला है और उन्होंने रसोइए के खिलाफ बाबूगढ़ थाना में शिकायत दी है । पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह ने बताया, वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक युवक थूक लगाकर रोटी को तंदूर में बनाते हुए प्रतीत हो रहा है । वीडियो की जांच कराई जा रही है और संबंधित रसोइए युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



