बरेली
मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट की समर्पित OPD सेवाएं शुरू कीं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अप्रैल 22, 2026: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली के देव प्राइमस हॉस्पिटल में अपनी विशेष नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट OPD सेवाओं की शुरुआत की। इस OPD सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. अभिनव कट्याल हर महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल, बरेली में उपलब्ध रहेंगे, जहां वे प्राथमिक जांच और फॉलो-अप कंसल्टेशन प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कट्याल ने कहा “किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसका मुख्य कारण समय पर सही निदान न होना और जागरूकता की कमी है। कई गंभीर मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम समाधान बन जाता है, इसलिए मरीजों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे उपलब्ध एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्पों के बारे में जागरूक रहें। इस नई OPD सेवा के माध्यम से हमारा उद्देश्य बरेली के लोगों के करीब विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके।



