पाकुड़

पाकुड़िया प्रखण्ड के मेधावी छात्रों का शानदार प्रदर्शन, जिले में बढ़ाया मान

Brilliant performance of meritorious students of Pakuria block, increased the prestige of the district.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक (जैक बोर्ड) परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष आकृति कुमारी ने बेहतरीन परिणाम देते हुए कुल 500 अंकों में से 477 अंक (95.4%) प्राप्त किए और जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। उनके इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं, आशिष राज ने 474 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मोहित कुमार पाल ने 472 अंक हासिल किए और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा, अप्पी कुमारी ने 470 अंक प्राप्त किए, जबकि चंदन कुमार पाल ने 476 अंक और सत्यम भगत ने 467 अंक हासिल कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और अभिभावकों की ओर से बधाई दी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button