पाकुड़

पाकुड़ में डीसी और एसपी के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

Emotional farewell ceremony organized on the transfer of DC and SP in Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत उपायुक्त (डीसी) मनीष कुमार का स्थानांतरण पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी का स्थानांतरण सरायकेला-खरसावां जिले में हो गया है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एक औपचारिक एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के लगभग सभी वरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की गई तथा उनके योगदान को याद किया गया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने उपायुक्त मनीष कुमार के कार्यकाल को विकास कार्यों और प्रशासनिक दक्षता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। इसी प्रकार एसपी निधि द्विवेदी के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के प्रयासों को भी सराहा गया। कार्यक्रम में माहौल भावुक रहा, जहां कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और दोनों अधिकारियों के साथ बिताए समय को याद किया। विकसित जिले की पायदान पर ले जाने की हर एक आयाम की महत्व पर प्रकाश डाला। विदाई के दौरान कई लोगों की आंखें नम भी देखी गईं। इस अवसर पर नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अनूपदीप सिंह सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही डीसी मनीष कुमार के परिजन, जिनमें उनके माता-पिता एवं पत्नी भी शामिल थे, समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button