धर्मभरत पुर

नरहरपुरः काल भैरव मंदिर पर मेला आयोजन

भंडारे में श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। उप-खण्ड के गांव नरहरपुर स्थित काल भैरव मंदिर पर गुरुवार जात (मेला) एवं भंडारा का आयोजन गोठिया जगदेव सिंह के सानिध्य में किया गया। इसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए । वहीं भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

गोठिया जगदेव सिंह ने बताया कि इस दिन बाबा काल भैरव मन्दिर पर जात (मेला) व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मन्दिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। इस दिन प्रदेश सहित अन्यप्रदेशों के श्रद्धालु भी मन्दिर में वार्षिक जात देने आते हैं। हर वर्ष की तरह वैशाख शुक्ल सप्तमी, गुरुवार 23 अप्रैल को गांव नरहरपुर बाबा काल भैरव का मेला (जात) एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन मे बाबा की जात श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ की गई , जिसमें बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु दूर दराज से शामिल हुए । जिन्होंने घर परिवार सहित विश्व मे शांति की कामना के साथ ढोक लगाई। वही इस दिन विशाल भंडारे मे भक्त श्रदालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया । ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नाल उठाना, गोला फेंक, दौड़, लंबी व ऊँची कूद सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसके विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button