भरत पुर

हाइवा चालक के अपहरण और मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर क्षेत्र में हाइवा चालक के अपहरण और मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीरेंद्र शर्मा और उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राधेश्याम मीणा से मुलाकात की।जहां परिजनों ने अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

अधिकारियों ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पूर्व भुसावर थाना क्षेत्र में हुई थी। कोटकी गांव निवासी मुकुट गुर्जर नामक हाइवा चालक पत्थर भरकर मालपुर स्थित क्रेशर पर गया था। वहां एक सफेद बोलेरो में सवार होकर आए लगभग आधा दर्जन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और बुरी तरह मारपीट की थी।
परिजनों ने इस मामले में कई लोगों को नामजद करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने ज्ञापन में अनुसंधान अधिकारी पर भी आरोप लगाए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button