हजारीबाग
मां शारदा विद्यालय, मंडई खुर्द का ऐतिहासिक प्रदर्शन
मैट्रिक परीक्षा 2026 में 100 प्रतिशत सफलता, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग मैट्रिक परीक्षा 2026 में मां शारदा विद्यालय, मंडई खुर्द ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम में रोशनी कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनीं। वहीं साहिल कुमार गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोमल कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि तनिष्क कुमार ने 89 प्रतिशत अंक लाकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अनु कुमारी ने 89.20 प्रतिशत, सूरज कुमार ने 89 प्रतिशत, प्रत्यक्ष कुमार ने 86.40 प्रतिशत तथा नवीन कुमार यादव ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसके अतिरिक्त सचिन कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी 71 से 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय की इस सफलता में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षक राजेश कुमार राणा, शाजिया परवीन, राजा कुमार एवं सुनीता कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों की सजगता और विद्यालय के प्रति उनका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।




