बेतुल
बैतूल 5 बच्चों की कास्टिंग और 7 शु ब्रेसिंग फालोअप लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बैतूल। क्लब फुट के अवसर पर जिला अस्पताल में स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में क्लब फुट (पैरों की जन्मजात विकलांगता) जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 5 बच्चों की कास्टिंग भी कराई गई वहीं 7 बच्चों का ब्रेस फालोअप लिया गया। जिससे उन्हें पैरों की विकलांगता से मुक्ति मिल सकेगी। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.रूपेश पद्माकर और डॉ.प्रकाश चंदेलकर ने बताया इससे ग्रसित बच्चे जिनके पैरों पर कास्टिंग कराने और जिले को क्लब फुट रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि ऐसे बच्चों का इलाज तीन चरणों में किया जाता है जिसमें निशुल्क कास्टिंग याने प्लास्टर, टेनोटोमी याने सर्जरी और ब्रेसिंग याने सही माप के जूते निशुल्क दिए जाते हैं। साथ ही 7 बच्चों को विशेष प्रकार के जूतो का वितरण किया गया। जिससे सातों बच्चों को पैरों में विकलांगता से मुक्ति मिल सकेगी। संस्था की कविता मालवीय ने बताया कि इस निशुल्क इलाज के तहत वह बच्चे जिनके पैरों के पंजे अंदर की ओर मुड़े होते हैं (क्लब फुट)उनका इलाज किया जाता है और यह लगातार जारी रहेगा। विगत दो वर्षो में जिले के 58 बच्चे पंजीकृत हैं जिनका उपचार चल रहा है। कार्यक्रम का आयोजन अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिलेटिंग क्लब फुट मुम्बई और एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर संस्था की कविता मालवीय, डीआईसी मैनेजर योगेन्द्र दवंडे, सोशल वर्कर कमलेश कास्देकर, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.शैलेन्द्र तायवाड़े आदि मौजूद थे।



