बेतुल

बैतूल बांसपानी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,गन्ना बाड़ी और भूसा जलकर खाक

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो 
बैतूल। ग्राम बांसपानी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। 22 अप्रैल की दोपहर बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने बसंत यादव और गणेश इवने के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
आग की चपेट में आकर बसंत यादव की गन्ना बाड़ी का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही लगभग 6 ट्राली मक्का के ढांढे और गेहूं का भूसा भी पूरी तरह नष्ट हो गया। वहीं गणेश इवने के खेत में रखा गेहूं का भूसा,गन्ना बाड़ी का कुछ हिस्सा और लकड़ियां भी आग में जल गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि देखते ही देखते खेतों में रखी फसल और सामग्री राख में बदल गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही बसंत यादव ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर और नुकसान होने से बचा।
घटना की जानकारी मिलने के दूसरे दिन पटवारी गोविंद परते मौके पर पहुंचे और बसंत यादव के खेत का निरीक्षण कर नुकसान का पंचनामा तैयार किया। बसंत यादव ने बताया कि आग में मोटर पंप का मीटर, केबल और पाइप भी पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गए हैं। गन्ना बाड़ी, भूसा और मक्के के ढांढे पूरी तरह राख हो चुके हैं, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button