कैराना

एसएन इंटर कॉलेज कैराना के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

सना और खुशी देवी बनीं टॉपर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा-2026 के परिणाम में एसएन इंटर कॉलेज, कैराना के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा सना ने 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कनक ने 87.67 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अलिजा खातून ने 87.17 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट वर्ग में खुशी देवी ने 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। समीर ने 82.60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा नुजहत ने 82 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम भी बेहद सराहनीय रहा। हाईस्कूल का परिणाम 98.50 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन में खुशी की लहर है। संस्थापक  लियाकत अली व प्रबंधक याकूब अली तथा प्रधानाचार्य रवि कुमार मित्तल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही जिन छात्रों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। टॉप-10 परीक्षार्थियों की सूची भी जारी की गई, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों के मेधावी छात्रों के नाम शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button