रामपुर शाहबाद
एक युवक को धारदार हथियार से धमकाने और जान से मारने का प्रयास करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार से धमकाने और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की भी धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।यह घटना 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे की है। शोभित गुप्ता पुत्र रामकिशन गुप्ता निवासी मोहल्ला कानून गोयान, शाहबाद, अपने दोस्त के साथ गाड़ी में बैठकर मंदिर जाने के लिए अन्य दोस्तों का इंतजार कर रहे थे।इसी दौरान पंकज उर्फ लाखन पुत्र नत्थूलाल निवासी मोहल्ला हकीमान, शाहबाद, वहां पहुंचा। उसने शोभित की गाड़ी का शीशा उतरवाया और गाली-गलौज करने लगा। जब शोभित ने उसे गालियां देने से रोका, तो पंकज ने एक थैली से धारदार हथियार निकालकर उनकी गर्दन पर रख दिया।आरोपी पंकज ने शोभित को जान से मारने का प्रयास किया और धमकी दी कि यदि उसने कहीं शिकायत की तो उस पर एससी/एसटी एक्ट लगवा देगा। पीड़ित शोभित गुप्ता ने तत्काल शाहबाद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।


