रामपुर शाहबाद
लापरवाही, शाहबाद क्षेत्र में स्वामिंग पूल की टाइल्स से टकराने के बाद एक जख्मी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। शनिवार को दोस्तो संग स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक का सिर स्वामिंग पूल की टाइल्स से टकराने के बाद जख्मी हो गया। जिसको इलाज के लिए दोस्तो ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद का दिनेश शाहबाद क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था, शनिवार को गर्मी ज्यादा होने के चलते वह अपने दोस्तों के साथ चंदपुरा सालिस गांव में स्विमिंग पूल में नहाने चला गया, जैसे ही युवक ने नहाना शुरू किया, अचानक उसका सिर स्वामिंग पूल में लगी टाइल्स से टकरा गया। हादसे में युवक दिनेश बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसको दोस्तो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। उधर स्विमिंग पूल स्वामी ने अपने यहां इस तरह की घटना होने से इनकार कर दिया

