बेतुल

बैतूल श्रीराम मंदिर एकीकृत ट्रस्ट के ट्रस्टी हेमंत खण्डेलवाल का सम्मान

ट्रस्ट के विकास को लेकर ट्रस्टियों की हुई बैठक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिले के सबसे बड़े धार्मिक ट्रस्ट श्री राम मंदिर, श्री शिव मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्री छोटा राम मंदिर, पार्वती भवन एकीकृत ट्रस्ट बैतूल जिले का सबसे बड़ा एवं पुराना ट्रस्ट है। इस ट्रस्ट में बैतूल विधायक एवं वर्तमान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को पूर्व में ट्रस्टी बनाया गया था। आज ट्रस्ट के पदाधिकारीं, ट्रस्टी एवं ट्रस्ट के सभी मंदिरों के पुजारी श्री खण्डेलवाल के निवास पर पहुंचे जहां उन्हें ट्रस्ट के साथ जुडऩे पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्रीराम के दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को साकार करने हेतु विस्तृत चर्चा की।
ट्रस्टियों ने किया आत्मीय सम्मान
बैठक के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष, ट्रस्टी एवं पुजारियों ने ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल का आत्मीय स्वागत सम्मान किया। अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सचिव नवनीत गर्ग एवं कोषाध्यक्ष डॉ. कांत दीक्षित ने शाल एवं श्रीफल से श्री खण्डेलवाल को सम्मानित किया। इसके पश्चात उपस्थित अन्य ट्रस्टियों ने भी श्री खण्डेलवाल का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया।
ट्रस्ट के लिए हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
बैठक में ट्रस्ट के विकास की भावी कार्ययोजना, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, धार्मिक आयोजनों के विस्तार तथा क्षेत्र में सनातन संस्कृति के संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित जनों ने कहा कि श्रीराम मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सेवा और एकता का संदेश देने वाला पावन धाम बनेगा। हेमंत खंडेलवाल ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर श्रद्धा का प्रतीक है और इसके भव्य निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। चर्चा के दौरान ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री शिव मंदिर के जीर्णोंद्धार पर भी ट्रस्टियों ने चर्चा की जिसको लेकर श्री खण्डेलवाल ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
यह थे उपस्थित
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, ट्रस्ट के सचिव नवनीत गर्ग, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. कांत दीक्षित, ट्रस्टीगण डॉ. विनेंद्र वैध, जगमोहन खंडेलवाल, अंबेश बलुआपुरी, रंजीत शिवहरे, राम भार्गव, मनीष अंटू खंडेलवाल, रामानुज माहेश्वरी एवं नीलेश अग्रवाल के अलावा ट्रस्ट के व्यवस्थापक पं. अजय जोशी, ट्रस्ट के मंदिरों के बबलू पांडे,पं. दिलीप दुबे, पं. राजू पारिख, पं. कृष्णा सोनी के अलावा ट्रस्ट से जुड़े सुशील सोनी, राम सिंह, तरुण सोनी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button