पाकुड़

सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों से मिले विधायक हेमलाल मुर्मू, दिया सहयोग का आश्वासन

MLA Hemlal Murmu met the families of the youths who died in the road accident and assured them of support.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने प्रखंड क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के परिजनों से मुलाकात की। बताया गया कि फूलपहाड़ी गांव निवासी वकील मरांडी एवं फिलिप हंसदा की हाल ही में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद विधायक ने उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। विधायक हेमलाल मुर्मू ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और तत्काल राहत स्वरूप प्रत्येक परिवार को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान केंद्रीय समिति सदस्य एवं युवा नेता विकास मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, करुण मंडल सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button