बरेली

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु गौ रक्षक दल ने निकाली पदयात्रा

SDM को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  फरीदपुर गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता  रोडवेज पर एकत्रित हुए। इस दौरान सभी सदस्यों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई तथा गोवंश संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के लिए आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़े जा रहे गोवंशों पर कड़ाई से रोक लगाई जाए तथा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही नगर एवं ग्रामीण इलाकों में निश्चित स्थानों पर गोवंशों के लिए पानी पीने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
गौ रक्षक दल के सदस्यों ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि गौ हत्या में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और दोषियों को शीघ्र जेल भेजा जाए।
गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता विकास ठाकुर ने बताया कि सभी सदस्य उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गोवंश सुरक्षा एवं संरक्षण की मांग रखेंगे। इसी क्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन गंभीरता से विचार करेगा और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button