हापुड़

9 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत…

लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक....

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अधिकारियों को प्री लिटिगेशन स्तर पर अधिक मामलों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए….

हापुड़ – हापुड़ में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को प्रस्तावित है । जिसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में बैंक अधिकारियों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं ।

यह बैठक मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार वर्मा ने किया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार वर्मा ने बैंक अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे बैंक की रिकवरी से संबंधित मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही बड़ी संख्या में निपटाने का प्रयास करें। इसका उद्देश्य 9 मई, 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को और अधिक सफल बनाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button