बरेली
जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत जनता दर्शन में आने बालों के लिए शीतल पेय
ठंडा पानी की व्यवस्था करवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जनता दर्शन में आने वाले आमजनमानास हेतु शीतल पेय पदार्थ ,ठंडा पानी एवं ओआरएस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाई गई है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनता दर्शन में आने वाले नागरिकों के लिए शीतल पेय पदार्थ एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है। इसके अतिरिक्त ओ०आर०एस० (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे गर्मी के कारण होने वाली डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सके।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से इन व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहें।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे भीषण गर्मी के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें, अधिक से अधिक पानी का सेवन करें तथा अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें।



