शामली
कांधला में सट्टेबाजी पर पुलिस का वार
सार्वजनिक स्थान से जुआरी गिरफ्तार, नकदी व सट्टा पर्ची बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला (शामली) : जनपद में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांधला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक जुआरी को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार संचालित अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ₹430/- नकद, पेन व सट्टा पर्चा बरामद हुआ है, जिससे क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी की गतिविधियों की पुष्टि होती है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कांधला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शोएब पुत्र मुकरीम, निवासी मौहल्ला खैल, कस्बा व थाना कांधला, जनपद शामली
बरामदगी
₹430/- नकद, पेन व सट्टा पर्चा
पुलिस टीम
उ0नि0 नरेन्द्र कुमार वर्मा
है0कां0 रविन्द्र
कां0 सुमित कुमार
(थाना कांधला, जनपद शामली)