गाजियाबाद

लोनी तहसील में लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान

पीएलवी माया चौहान ने बांटे पम्पलेट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लोनी तहसील क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी (पैरालीगल वॉलंटियर) माया चौहान ने लोगों के बीच पम्पलेट वितरित कर लोक अदालत के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी तहसील में आने वाले लोगों को दी।
माया चौहान ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से त्वरित और निःशुल्क निपटारा किया जाता है। इसमें चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, बिजली-पानी बिल से जुड़े मामले सहित कई अन्य प्रकरण शामिल किए जाते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 9 मई को लगने वाली इस लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाएं, ताकि समय और धन दोनों की बचत हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button