एसपी अनुपदीप सिंह ने किया डायल 112 समेत थाना व चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण
SP Anupdeep Singh conducted a surprise inspection of the police station and checkpost including Dial 112.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, 05 मई 2026 मंगलवार को जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा डायल 112 नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न थाना एवं चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला नियंत्रण कक्ष/डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इस दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इसके पश्चात मुफस्सिल थाना एवं मालपहाड़ी ओ.पी. का निरीक्षण किया गया, जहां परिसर की मूलभूत सुविधाओं, भवन, सुरक्षा उपकरणों तथा सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने हेतु नियमित गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना अंतर्गत चांदपुर चेकपोस्ट तथा मालपहाड़ी ओ.पी. क्षेत्र के पथरघट्टा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहनों की माइनिंग चालान सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनिजों का परिवहन चेकपोस्ट से नहीं होने दिया जाए तथा इस दिशा में सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए।



