बरेली
बरेली में नए सहायक खाद आयुक्त राहुल सिंह ने संभाला कार्यभार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अहम बदलाव करते हुए राहुल सिंह को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं अभिहित अधिकारी के पद पर बरेली में तैनात किया गया है। नए सहायक खाद आयुक्त राहुल सिंह ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह के समक्ष उपस्थित होकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है ,इसके उपरांत उनका कार्यालय मै स्वागत किया गया। उधर उनकी नियुक्ति के बाद आम जनमानस में खाद्य सुरक्षा से जुड़े कार्यों में और सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।



