खैरथल
25वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : पुरूषार्थ फाउंडेशन की ओर से मंदिर से मंदिर जोड़ो महाभियान के तहत 25 वा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ शिव मंदिर सिनेमा कैंपस में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति गुप्ता के द्वारा सुंदर सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंदिर परिसर भक्ति भाव से गुंज उठा। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर भक्ति भाव से सरोबार हो गया।
संयोजक मुकेश गुप्ता ने सभी सनातनी लोगों से निवेदन किया कि अपने बच्चों का विवाह सही समय पर करे ज्यादा उम्र में के बाद परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तलाक जैसे मामले बढ़ते हैं। योगेश गुप्ता एवं राधेश्याम शर्मा ने यात्रा एवं हनुमान चालीसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंत में सामूहिक महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर महंत, मुकेश गुप्ता, योगेश मेडिकल, योगेश गुप्ता, मानसिंह सिंह जांगिड़, राधे श्याम शर्मा, सुनील लालवानी, अनिल खंडेलवाल, अशोक गुप्ता, अशोक कुमार, पोनी गुप्ता, सुरेश गुप्ता गुरुजी, पुरुषोत्तम गुप्ता, मनीष सेठी, नरेश गुप्ता,एवं ज्योति गुप्ता, सरोज देवी, प्रीतो शर्मा आदि महिला उपस्थित रही।



