बरेली

अपर निदेशक पशुपालन/नोडल अधिकारी ने बरेली मंडल के गौ आश्रय स्थलों की करी समीक्षा

निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर नोडल अधिकारी सख्त, सीसीटीवी निगरानी और जिला स्तर पर बनाया जाए कंट्रोल रूम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अपर निदेशक पशुपालन विभाग/नोडल अधिकारी डॉ0 संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति एवं निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु संचालित गौ आश्रय स्थलों के संचालन प्रबंधन तथा संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु भूसा संग्रहण एवं हरा चारा उत्पादन के पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन के सम्बन्ध में बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में अपर निदेशक पशुपालन/नोडल अधिकारी ने बरेली मण्डल के गो आश्रय स्थलों की समीक्षा करने के उपरान्त निर्देश दिये कि गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु फण्ड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड किये जायें। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री जी निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का सत्यापन व फण्ड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोड किये जायें, जिससे लाभार्थी के भुगतान में विलम्ब न हो।
उन्होंने समस्त गो आश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित करने एवं उक्त सी.सी.टी.वी. कैमरों का एक कन्ट्रोल रूम जिला स्तर पर बनाया जाने के निर्देश दिये, जिससे गौ आश्रय स्थलों की सतत निगरानी की जा सके। कब्जा  युक्त चारागाह/ गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर हरा चारा बोने हेतु उपजिलाधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये।
बैठक में अपर निदेशक पशुपालन विभाग डा० मदन पाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बरेली, बदायूँ, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर, जनपद बरेली के गौशाला नोडल अधिकारी एवं बरेली मण्डल के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिला कृषि अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button