कसमार की छोटी बनी इंटर कला में स्टेट टॉपर क्षेत्र में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आज इंटर कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कसमार प्रखंड के खेराचातर पंचायत निवासी मजदूर भवानी शंकर नायक की बेटी छोटी कुमारी जो पीएम श्री क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय की नियमित छात्र है जिसने इस वर्ष इंटर कला संकाय की परीक्षा दी थी जिसका आज परिणाम जारी किया गया। जिसमें छोटी कुमारी ने 500 में से 478 अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में टॉपर बनी है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही छोटी कुमारी को बधाई देने कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उनके आवास पहुंच रहे हैं। कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी खैराचतर पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल समाजसेवी बबलू आनंद महतो ,ज्ञानेश जायसवाल ,कुमार गौरव, गौतम सागर सहित कई गणमान्य लोगों ने छोटी कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना किए है। छोटी कुमारी के पिता दैनिक मजदूर है ।आर्थिक तंगहाली और सीमित संसाधनों के बीच छोटी कुमारी ने कड़ी मेहनत कर टॉपर बनकर एक इतिहास रच दिया है। सोशल मीडिया में छोटी की इस बेहतर उपलब्धि पर बधाई का सिलसिला जारी है। छोटी कुमारी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। छोटी कुमारी की यह उपलब्धि उन सारे विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है जो आर्थिक तंगहाली और सीमित संसाधन के बीच संघर्षरत है। इस वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कुल परीक्षा फल पास आउट 96% रहा जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किए हैं। छोटी की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। यह उपलब्धि यही संदेश देती है कि मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी बाधा पार कर सफलता हासिल की जा सकती है। बोकारो जिला टॉप 10 की सूची में हरनाद के छात्र 448 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान एवं पांचवें स्थान पर हरनाद के ही छात्र 443 अंक प्राप्त कर कसमार का नाम रोशन किया हैं।



