पाकुड़
प्राक्कलन समिति के सदस्यों का आगमन परभव्य स्वागत
A grand welcome to the members of the Estimates Committee on their arrival

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू एवं समिति के सदस्य सह टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो तथा घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के पाकुड़ आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी विधायकों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।



