गोड्डा

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से किया भेट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती के नेतृत्व में भाजपा का  एक प्रतिनिधिमंडल बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमघाटी बड़ा टोला पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रसूता मीरा मालतो की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जानकारी के अनुसार, 5 मई को चार्लीस मालतो ने अपनी पत्नी मीरा मालतो को प्रसव पीड़ा होने पर सन लाइफ हेल्थ केयर नामक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा 27 हजार रुपये में इलाज की बात कही गई, जिसमें परिजनों ने 12,800 रुपये जमा किए। इसके बाद पर्याप्त संसाधन नहीं रहने के बावजूद ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद 6 मई को मीरा मालतो की मौत हो गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने इसे गंभीर मामला बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अस्पताल सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित हो रहा था तथा झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा था।
इधर, गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दूरभाष पर पीड़ित परिवार से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही बच्चों के पालन-पोषण के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन एवं सिविल सर्जन से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, मुरारी चौबे, जिला महामंत्री अजय शाह, कार्यालय सह मंत्री राजेश पाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button