गोड्डा
राष्ट्रीय लोक अदालत में 10981 मामले का निष्पादन
विभिन्न मामलों में 2,21,97,061 रूपये की राशि का हुआ समझौता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में सुलहनीय मामले के निष्पादन को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 10981 वादों का निष्पादन कर 2,21,97,061 रूपये की राशि का समझौता किया गया। निष्पादित मामले में बैंक रिकवरी, क्रिमिनल कंपाउंडेबल के मामले, बिजली बिल, पानी बिल, उपभोक्ता वाद से संबंधित मामले, एमएसीटी से संबंधित मामले, मेट्रीमोनियल वाद के मामले, अन्य सिविल वाद,एक्साइज, सर्टिफिकेट, एफएफ के मामले, स्थाई लोक अदालत के मामले, फ्रंट आफिस के मामले, नियोजन से संबंधित मामले, ट्रैफिक चलान, कोटपा मामले की वसूली हुई।
राष्ट्रीय लोक अदालत के निष्पादित मामले में बैंक वसूली के 1059 मामले का निपटारा कर 7007820 रूपये की वसूली हुई। क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 1055 मामले में 222100 रूपये का समझौता हुआ। बिजली बिल से संबंधित मामले 07 मामले में 66000 रूपये का समझौता हुआ। श्रम विवाद के 03 मामले में 81791 रूपये का समझौता हुआ। एमएसीटी के 04 मामले में 6450000 रूपये का समझौता हुआ। मेट्रोमोनियल वाद के 12 मामले का निपटारा किया गया। अन्य सिविल वादों से संबंधित 41 मामले का निष्पादन किया गया। स्थाई लोक अदालत के 43 मामले में 437941 रुपये का समझौता हुआ। फ्रंट आफिस के 5724 मामले का निष्पादन हुआ। नियोजन से संबंधित 1259 मामले का निष्पादन किया गया। ट्राफिक चालान के 841 मामले में 3068301 रूपये की बसूली की गई। कोटपा के तहत 15 मामले में 1385 रूपये की वसूली की गई। इसके पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्धाटन झालसा के एक्यूटिव चैयरमैन जस्टिस सुदिष्ट नारायण प्रसाद ने किया।
मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर सात न्यायिक बेंच का गठन किया गया था। प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक विवाद, मेट्रोमोनियल, सीआरपीसी 125 के तहत मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय मामले की सुनवाई कर रहे थे। दूसरी न्यायिक बेंच पर एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, राजस्व के मामले, श्रम विवाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल से संबंधित मामले की सुनवाई जिला जज प्रथम कुमार पवन एवं एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह कर रहे थे। तीसरे न्यायिक बेंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय निरुपम कुमार एवं पैनल अधिवक्ता आशिष कुमार , बिजली से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे थे। चतुर्थ न्यायिक बेंच पर सीजेएम, एसीजेएम, सबजज तृतीय, सबजज पंचम कोर्ट से संबंधित मामले सहित एक्साइज, फारेस्ट, माप- तौल वाद से संबंधित मामले का निपटारा सीजेएम चंदन कुमार, एलएडीसी अजीत कुमार कर रहे थे। पंचम न्यायिक बेंच परएसडीजेएम कोर्ट, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत, राज कल्याण, खालिद रसीद अलि अहमद, सतीश कुमार मुंडा एवं अमित बंसल कोर्ट के सभी कंपाउंडेबल मामले का निपटारा प्रथम श्रेणी न्याययिक दंडाधिकारी राज कल्याण एवं एलएडीसी लीली कुमारी कर रही थी।
छठे न्यायिक बेंच पर बेंक रिकवरी, सभी प्रकार के प्री लिटिगेशन, रेवेन्यु, म्यूटेशन से संबंधित मामले, 107 सीआरपीसी, सेल्स टेक्स, पानी, होल्डिंग टेक्स , बिल, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले का निपटारा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार मुंडा एवं कार्यपालक दंडाधिकारी अभय कुमार झा कर रहे थे। सातवें न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अली अहमद एवं जिला कंज्यूमर फोरम की सदस्य अनिता मंडल उपभोक्ता वाद से संबंधित मामले का निपटारा कर रही थी।




