शहर में जगह-जगह पड़ा निर्माण मलवा बना समस्या,पार्षदों ने सफाई अभियान की मांग उठाई
Construction debris lying around the city has become a problem, councillors have demanded a clean-up drive.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज शहर को खूबसूरत बनाने के लिए चल रहे विकास कार्यों के बाद छोड़ा गया निर्माण मलवा अब सफाई व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।चाहे संवेदक हों, सीवरेज,जलापूर्ति,एयरटेल या जियो कंपनी का काम,सभी अपने काम के बाद मलवा शहर में छोड़कर चले जाते हैं।नगर परिषद की ओर से भी इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है,जिससे शहर की सफाई व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी भी इस मलवे को उठाने से कतराते हैं,जबकि काम करने वाले लोग भुगतान लेकर जिम्मेदारी छोड़ चुके हैं।इसी को लेकर वार्ड पार्षद सुनीता सिंहा और जयप्रकाश सिंहा ने नगर परिषद पदाधिकारी से पूरे शहर में अभियान चलाकर लावारिस मलवा और कचरे को जेसीबी,ट्रैक्टर और सफाई कर्मियों की मदद से हटाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्र से इस तरह के मलवे को हटवाएं ताकि सड़कें चौड़ी और शहर सुंदर व व्यवस्थित दिखे।वही जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि जनता की परेशानी को समझें और बिना भेदभाव के मोहल्लों को साफ-सुथरा बनाएं। वार्ड पार्षदों ने शहर का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया है,जहां मलवा और कचरे का अंबार लगा हुआ है।क्षेत्र भ्रमण में वार्ड पार्षद रश्मि चोखानी और पूर्व पार्षद गोपाल चोखानी भी मौजूद रहे।उन्होंने नगर परिषद कार्यालय और पदाधिकारियों से सफाई अभियान में भरपूर सहयोग की अपील की है।



