साहिबगंज का लाल अमन ने किया कमाल,आईएफएस में27वीं रैंक लाकर नाम किया रौशन
Sahibganj's son Aman did wonders, brought glory to his name by securing 27th rank in IFS.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज प्रतिभा का जादू सर चढ़कर बोलता है,प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। पुरानी साहिबगंज निवासी ओमप्रकाश तिवारी के पुत्र अमन आयुष्कर ने आईएफएस क्रैक किया है,8मई को आईएफएस का रिजल्ट प्रकाशित हुआ,जिसमें अमन ने आल इंडिया 27वीं रैक प्राप्त किया।वही अमन ने बताया कि पूर्व में मै रक्षा मंत्रालय में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा की परीक्षा2018में पास किया ओर जनवरी2020में पोस्टिंग हुआ। अमन आयुष्कर रक्षा मंत्रालय में कैप्टन के पद में था।गलवान घाटी की घटना के बाद भारत चीन सीमा पर कैलाश मानसरोवर रोड बनाने के लिए2021में आर्मी कमांडर मेडल मिला था।वही उत्तराखंड में सड़क निर्माण कार्य के दौरान पिथौरागढ़ में फॉरेस्ट अधिकारियों से वार्ता हुई। तभी हमने वन संरक्षण करने का ठाना।सेंट्रल सर्विस से ऑल इंडिया सर्विस की ओर रुख किया।उसके बाद2024में रिजाइन करके घर में रहकर आईएफएस की तैयारी करने लगा।वही वर्ष2009में स्कूली शिक्षा संत जेवियर्स स्कूल से करके ग्रेजुएशन2016में ओर एमटेक 2018में आईआईटी दिल्ली से किया।2018से2024तक जॉब किया।वही आईएफएस की तैयारी में मेरे परिजन,दोस्तों,मेरे स्कूल से लेकर कॉलेज के शिक्षकों,मेरे जॉब प्लेस के अधिकारियों व फॉरेस्ट ऑफिसर प्रबल गर्ग ने काफी मदद किया।सभी के सहयोग से ये सफलता मिली है।तैयारी के क्रम में जिसने भी मदद की सबका आभार। इस सर्विस में जाने के लिए प्रेरणा पटना के डॉल्फिन मैन से मिला। डॉल्फिन बचाने के लिए,डॉल्फिन संरक्षण के लिए यहां के गंगा में डॉल्फिन सेंचुरी बनने जा रहा है। प्रशिक्षण लेकर आगे झारखंड को हरा भरा करने का,वन संरक्षण में, पर्यावरण को हरा भरा करने का कार्य करना है,जैव विविधता में बेहतर कार्य करना है।अमन ने बताया कि पिताजी ओम प्रकाश तिवारी किसान ओर ट्यूशन शिक्षक है।बड़ी बहन कोमल तिवारी बीएड करके सीटेट पास करके दिल्ली से मास्टर डिग्री कर रही है।छोटी बहन आस्था तिवारी लंदन कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मास्टर इन पॉलिटिकल साइंस कर रही है। मां सुधा तिवारी हाउस वाइफ है। वही मां सुधा देवी ने कहा कि बेटा ने आईएफएस क्रैक करके मेरे परिवार को एक नया पहचान दिलाया है, बहुत खुशी मिला।आजकल के बच्चे बेहतर तैयारी करके जॉब ले अपने परिवार का नाम रौशन करे।अभी और आगे पढ़ाई करके बेहतर करना है।पढ़ाई में बहुत मेहनत करना है, आजकल के बच्चे स्कूली शिक्षा लेकर बेहतर सफलता हासिल कर सकते है।



