दुमका एयरपोर्ट का उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Deputy Commissioner Abhijit Sinha inspected Dumka Airport and gave instructions to improve security and cleanliness arrangements.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। अभिजीत सिन्हा ने दुमका एयरपोर्ट का निरीक्षण कर एयरपोर्ट परिसर की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों एवं स्वच्छता व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र की स्वच्छता, दृश्यता एवं सुरक्षा मानकों को उच्च स्तर पर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों के साथ एयरपोर्ट परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें रनवे विस्तार सहित एयरपोर्ट गाइडलाइन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दुमका एयरपोर्ट को उत्कृष्ट सुविधाओं एवं सुरक्षित वातावरण के साथ विकसित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में दुमका एयरपोर्ट के डायरेक्टर, अपर समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



