पाकुड़

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर

District Road Safety Committee meeting concludes, emphasis on reducing accidents

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। परिवहन विभाग द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2024, 2025 एवं वर्ष 2026 के मार्च माह तक के सड़क दुर्घटना आंकड़ों की जानकारी दी गई। समीक्षा में बताया गया कि पिछले दो वर्षों की तुलना में वर्तमान वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 10 से 15 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने हिट एंड रन मामलों के त्वरित निष्पादन, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा ओवर स्पीड, ट्रिपल राइडिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए बड़े डिवाइडर एवं बिजली के पोल को लेकर भी चिंता जताते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। साथ ही महेशपुर एवं सदर प्रखंड में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया, ताकि दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। बैठक में अनुदीप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यातायात नियमों के पालन को लेकर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और सख्ती बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button