खैरथल

मुण्डावर में हर्षोल्लास से निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 

सैकड़ों वाहनों के साथ झांकियो रही आकर्षण का क्रेंद्र 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। 10 मई 2026 को खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। सोडावास रोड स्थित निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया सैकड़ों वाहनों के साथ भव्य झांकियों के साथ नाचते-गाते ब्राहमण समाज के लोग बिजली घर मंदिर पहूंचे मंदिर मे सामूहिक महाआरती का आयोजन हुआ इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। 
सोडावास के निकटवर्ती गांवों (करनीकोट, पदमाड़ा, भिवाड़ा) में जनसंपर्क के बाद 10 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सोडावास-मुंडावर सड़क मार्ग स्थित निर्माणाधीन परशुराम मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विद्वान शास्त्री लोकेश शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया, तथा हवन-यज्ञ में अनेक जोड़ों ने पूर्ण आहुति दी। कार्यक्रम में रैणागिरी धाम के संत देवदास महाराज, जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा, और तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ,ब्राहमण समाज खैरथल के अध्यक्ष रामसिंह शर्मा ,युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी, जिला युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कौशिक ,प्रेमचंद कौशिक, एडवोकेट देवेन्द्र शर्मा, मोनू संरपच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। और ब्राह्मण समाज मे एकता पर बल दिया
 ब्राह्मण समाजअध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। सरपंच अनिल शर्मा, सरपंच हनुमान, पूर्व सरपंच कैलाश, ओमप्रकाश शर्मा, श्यामलाल शर्मा, विक्रम शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, हरिओम शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, महावीर शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, सोमदत्त जोशी, सुभाष शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामकिशन शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ईश्वर गौतम और सुनील शर्मा खैरथल,बहरोड़, निमराना,कोटकासिम से भी समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button